फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   at the time of construction, wall damaged, one labour died

नाला निर्माण के दौरान ढही पार्क की दीवार, मजूदर की मौत

Sun, 18 Oct 2020 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
at the time of construction, wall damaged, one labour died
एलडीए इंजीनियर और ठेकेदार की लापरवाही से शनिवार को नाला निर्माण का कार्य कर रहे एक मजदूर की जान चली गई और एक अन्य गंभीर घायल है। सुरक्षा के लिए शटरिंग लगाए बिना पार्क की दीवार के पास से गहरा नाला खोदा गया। इस बीच पार्क और नाले की पुरानी दीवार अचानक ढह गई, जिसमें दो मजदूर दब गए।
विज्ञापन

हरदोई रोड पर एलडीए की बसंतकुंज योजना के भरावन खुर्द इलाके में करीब एक किलोमीटर लंबा आरसीसी नाला बनाने का काम चल रहा है। नाले की पुरानी ईंटों की दीवार की जगह आसीसी की दीवार बनाई जा रही है। शनिवार को पार्क के पास पुराने नाले को जेसीबी से गहरा किया जा रहा था। दिलावार नगर मलिहाबाद निवासी जावेद (40) वहीं मजदूरी कर रहा था। नमी होने ओर जेसीबी से पार्क की नींव से सटाकर खुदाई किए जाने से पार्क की दीवार भरभरा कर ढह गई, जिसमें श्रमिक जावेद और सरोज गुप्ता दब गए। पूर्व पार्षद पंकज पटेल ने बताया कि गांव वालों ने उनको बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। दोनो को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद भी एलडीए का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हादसा हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत आई तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद श्रमिक का शव परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मौत को छुपाए रहे एलडीए इंजीनियर
नाला निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने से मजदूर की मौत की घटना सुबह की है, मगर एलडीए वीसी को उसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों ने देर शाम तक नहीं दी। घटना को लेकर जब उनसे शाम को बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले मुख्य अभियंता उनके पास आए थे, मगर घटना के बारे में नहीं बताया। संबंधित अधिशासी अभियंता ने भी कोई जानकारी नहीं दी। इस बारे में वह जवाब-तलब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कराएंगे
नाला निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही को लेकर जो भी जिम्मेदार हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन क्यों नहीं किया गया, उसकी जांच भी कराई जाएगी।
- शिवाकांत द्विवेदी, वीसी एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed