फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   asymptomatic patients are being super spreader of coronavirus

बिना लक्षण वाले मरीज बन रहे सुपर स्प्रेडर, जानें- क्या कहते हैं जिम्मेदार

Thu, 16 Jul 2020 03:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Jul 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
asymptomatic patients are being super spreader of coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
केस-1
विज्ञापन

गोमती नगर के विपुल खंड निवासी ठेकेदार में किसी तरह के लक्षण नहीं थे। परिवार में वही आमतौर पर बाहर निकलते थे। लेकिन जब जांच हुई तो ठेकेदार सहित उनके परिवार के 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
केस-2
जॉपलिंग मार्ग निवासी गैरेज चलाने वाले के परिवार के भी ज्यादातर लोग घर में ही रहते थे। सिर्फ  गैरेज संचालक ही बाहर निकलता था। गहरा संचालक के पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार की जांच  हुई तो 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


लखनऊ में बिना लक्षण वाले मरीज अब सुपर स्प्रेडर बन गए हैं। इनसे विभिन्न इलाकों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसे रोकने में नाकाम है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या करीब 3000 के आसपास पहुंच गई है। जुलाई में कई दिनों से डेढ़ सौ के आसपास मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरस की चेन तय कर पाना कठिन

11 जुलाई को 159, 12 को 161, 13 को 196 और 14 को 152 मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग ने मूल्यांकन किया तो पाया की इन तिथियों में मिले तमाम मरीज एक ही परिवार के हैं। परिवार के जिस व्यक्ति से घर में वायरस आया उसमें भी किसी तरह के लक्षण नहीं थे और घर में नियमित तौर पर रहने वालों की जांच की गई तो उनमें भी लक्षण नहीं पाए गए, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चार दिन के इस ग्राफ ने स्वास्थ्य विभाग की चुनौती बढ़ा दी है, क्योंकि अब वायरस की चेन तय कर पाना कठिन होता जा रहा है। 


राजधानी में बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में यह पता ही नहीं चल पा रहा है कि कौन पॉजिटिव है कौन नहीं। एक ही परिवार के 10 से अधिक लोगों के पॉजिटिव होने से स्थितियां गंभीर हो गई हैं। क्योंकि इनके जरिये तमाम लोगों तक वायरस पहुंच जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। हालांकि टीम नियंत्रण की दिशा में लगातार प्रयासरत है।  - डॉ. केपी त्रिपाठी, प्रभारी संक्रामक रोग नियंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed