फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Astronaut Shubhanshu Shukla will be the chief guest of the convocation

Lucknow News: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला होंगे दीक्षांत के मुख्य अतिथि

Sat, 30 Aug 2025 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 30 Aug 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Astronaut Shubhanshu Shukla will be the chief guest of the convocation
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला होंगे दीक्षांत के मुख्य अतिथि
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के नौ सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के नाम पर मुहर लग गई है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला होंगे। वह युवाओं को दीक्षांत भाषण देंगे साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र की संभावनाओं के बारे में भी बताएंगे।विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन अतिथियों से संपर्क किया था। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पर सहमति दे दी है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी जबकि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे।उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस अवसर पर इसरो से एक एमओयू भी किया जाएगा। इसके तहत अंतरिक्ष विज्ञान तकनीकी पर विश्वविद्यालय में 20 क्रेडिट का माइनर कोर्स शुरू किया जाएगा। इसरो विश्वविद्यालय के साथ मिलकर संयुक्त रूप से लैब भी विकसित करेगा। इसके लिए रिसोर्स पर्सन व कंटेंट भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed