फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   astrological analysis of rahu ketu transition

राहू-केतु ने बदली चाल, जानें राशियों पर असर और उपाय

Sat, 09 Jan 2016 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 09 Jan 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
astrological analysis of rahu ketu transition

शनिवार से राहु-केतु ग्रहों में परिवर्तन हो रहा है। इस परिवर्तन में राहु कन्या राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है वहीं, केतु मीन से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है।

विज्ञापन


पंडित शशिशेखर त्रिपाठी के अनुसार इस परिवर्तन से अलग अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। सावधानी से काम करें। स्वभाव में सौम्यता रखें। इससे डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


पंडित दीपक और पंडित स्वदेश शुक्ला ने बताया कि इससे महिलाओं को सुरक्षा और देश में बढ़ रहे अपराधों में कमी आएगी। लेकिन, भ्रष्टाचार बढ़ेगा, सरकारी आंकड़ों में महंगाई कम होगी, लेकिन वास्तविक महंगाई बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्थिति जुलाई 2017 तक बनी रहेगी। अचानक मौसम में परिवर्तन हो सकते हैं। बारिश, हिमपात और तेज हवाओं की स्थिति भी आ सकती है।

जानें राशियों पर असर और उपाय

astrological analysis of rahu ketu transition

मेष-सामाजिक और आर्थिक लाभ मिलेगा।

वृष-शुभ प्रभाव बढ़ेंगे, कम मेहनत में ज्यादा फल मिलेगा।

मिथुन-तीर्थ यात्रा या विदेश यात्रा का आफर मिल सकता है।

कर्क-आय के साधन बढ़ेंगे, व्यापार बढ़ेगा, पर परिवार में परेशानी रहेगी।

सिंह-आय के साधन रहेंगे। पर, दैनिक जीवन में कुछ कठिनाईयां होंगी।

कन्या-आमदनी के नये स्रोत मिलेंगे। कठिनाईयां दूर रहेंगी।

तुला-प्रियजनों से संपर्क बढ़ेगा, सामाजिक और राजनीतिक लाभ मिलेंगे।

वृश्चिक-शरीर में कष्ट, मतिभ्रम और अपव्यय, दुर्घटना की संभावना।

धनु-श्रम, संघर्ष, रोग और ऋण कम होंगे, भूमि और वाहन सुख मिलेगा।

मकर-लेन-देन में सावधानी बरतें, धन हानि होगी, वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ-प्रशासनिक अवरोध-विरोध और दैनिक कठिनाइयों से छुटकारा।

ये करें उपाय
•तिल्ली का तेल पानी में मिला कर स्नान करने से राहु की पीड़ा कम होगी।
•अनार की लकड़ी और लाल चंदन मिला कर स्नान करने केतु के प्रभाव कमी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed