{"_id":"2c584c65590099eead275e793f943a1d","slug":"astrologer-gives-clue-in-jyoti-murder-case-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति मर्डर केस में ज्योतिषी ने खोले कई अहम राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति मर्डर केस में ज्योतिषी ने खोले कई अहम राज
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जज अरुण कुमार गुप्ता की कोर्ट में मंगलवार को कानपुर के चर्चित ज्योति मर्डर केस की सुनवाई हुई। गवाही देने आए पांचवें गवाह ज्योतिषी मंधना निवासी त्रिवेणी शंकर दीक्षित ने ज्योति की अंगूठी पहचानी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह चांदी की मोती जड़ी अंगूठी उन्होंने पूजा के बाद ज्योति को पहनने के लिए दी थी। ज्योति ने बातचीत में अपनी हत्या की आशंका जताई थी।
विशेष अभियोजक दामोदर मिश्र और शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कोर्ट में ज्योतिषी ने कहा कि बबली नाम की एक महिला ने पीयूष की मां पूनम से मिलवाया था। उन्होंने उनसे कहा था कि बेटे पीयूष और बहू ज्योति में अनबन रहती है।
विज्ञापन
दोनों के बीच संबंध ठीक हो जाएं। इसके लिए कुछ पूजा-पाठ कर दीजिए। इस पर उन्होंने पूजा के बाद अंगूठी पहनने को दी थी और कुछ पूजा बताई थीं। पीयूष के अधिवक्ता सईद नकवी और मनीषा मखीजा के अधिवक्ता कमलेश पाठक ने त्रिवेणी शंकर से कई सवाल किए।
विज्ञापन
अन्य अभियुक्तों अवधेश और सोनू के वकील सुरेश सिंह चौहान भी कोर्ट में रहे। ज्योति के पति पीयूष श्यामदासानी, अवधेश, सोनू, रेनू और आशीष को जेल से लाया गया था। जमानत पर चल रही मनीषा मखीजा भी कोर्ट आई। पीयूष के पिता ओम प्रकाश, मां पूनम, चचेरे भाई मुकेश और कमलेश भी कोर्ट आए।