{"_id":"34508825cc5400c367d1675f18d2e87e","slug":"assistant-professor-exam-date-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर के एग्जाम की तारीख बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर के एग्जाम की तारीख बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 01 Jan 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 4 जनवरी को होने वाली लिखित परीक्षा अब 11 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 11 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही होगी।
अभ्यर्थी संशोधित प्रवेश पत्र दुबारा डाउनलोड कर सकते हैं। इतिहास, शिक्षाशास्त्र, राजनीति शास्त्र, दर्शनशास्त्र, विधि, गणित, संस्कृत, उर्दू, संगीत-तबला, संगीत-गायन, कृषि सांख्यिकी, कृषि प्रसार, कीट विज्ञान, मृदा एवं भूमि संरक्षण तथा पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए लिखित परीक्षा होनी है।
विज्ञापन