फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Assign doctors and staff duty as per roster

Lucknow News: रोस्टर के हिसाब से लगाएं डॉक्टर व स्टाफ की ड्यूटी

Sun, 15 Jun 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Assign doctors and staff duty as per roster
लखनऊ। सीएमओ ने शनिवार को सीएचसी गुडंबा का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएचसी में डॉक्टर व कर्मचारियों की रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाकर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा दें। किसी के बिना सूचना गैरहाजिर होने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी गुडंबा की व्यवस्थाएं, दस्तावेज देखे। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक को परिसर, वार्ड में सफाई रखने के निर्देश दिए। कहा कि लोगों के बीच जाकर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी का प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। सीएचसी आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें। सीएमओ ने ओपीडी में जाकर तीमारदारों से वहां मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसके अलावा ओटी भी देखी। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed