फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   assets of varun gandhi

वरुण भी बे'कार', पर राहुल से तीन गुना अमीर

Wed, 16 Apr 2014 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Apr 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
assets of varun gandhi
भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी करोड़पतियों में शामिल हैं। उनके पास अपना वाहन तो नहीं है लेकिन सोना-चांदी व तीन असलहे हैं।
विज्ञापन


चल संपत्तियां उनके पास करीब 20 करोड़ रुपये की एवं अचल संपत्तियां करीब 15 करोड़ रुपये की हैं। उनके ऊपर देनदारियां भी हैं।

उनकी पत्नी के पास भी चल एवं अचल संपत्ति करीब एक करोड़ रुपये की है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन करते समय भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने अपनी संपत्तियों का खुलासा किया है।

खास बात है कि 35 करोड़ की सम्पत्ति होने के बाद भी वरुण के पास अपनी कार नहीं है। इसके पहले राहुल ने भी अमेठी से नामांकन दाखिल किया था, जिसमें उन्होने अपनी सम्पत्ति 9 करोड़ चालीस लाख दिखाई थी।
विज्ञापन

वरुण की सम्पत्ति

assets of varun gandhi
नकद धनराशि-2,87,200
बैंक खातों में-11,01,48,086
शेयर एवं बंधपत्र-3,33,46,159

कुल चल संपत्तियां-14,96,29,975
अचल संपत्तियां-14,90,00,000
देनदारियां-1,16,19,000

खास बात है राजनी‌ति में सेलिब्रिटी का दर्जा रखने वाले वरुण गांधी के पास अपना कोई भी वाहन नहीं है।

राहुल गांधी ने भी अपने नामांकन में दर्शाया था कि उनके पास एक भी कार नहीं है।

वरुण की पत्नी भी दौलतमंद

उनकी पत्नी के पास भी चल एवं अचल संपत्ति करीब एक करोड़ रुपये की है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन करते समय भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने अपनी संपत्तियों का खुलासा किया है।

नकद धनराशि-25,500
कुल चल संपत्ति-11,88,274

कुल अचल संपत्ति-75,00,000
देनदारियां-65,00,000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed