{"_id":"66e5ac789adfa9c6a504a173","slug":"asking-for-money-by-sending-mail-in-the-name-of-kgmu-vice-chancellor-lucknow-news-c-13-lko1027-873058-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू की कुलपति के नाम पर मेल भेजकर मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू की कुलपति के नाम पर मेल भेजकर मांगे रुपये
Sat, 14 Sep 2024 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 14 Sep 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर ठगों ने केजीएमयू की कुलपति के नाम पर फर्जी मेल भेजकर कई संकाय सदस्यों से रुपयों की मांग की। मामले में चीफ प्रॉक्टर डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव ने शुक्रवार को चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
डॉ. क्षितिज के मुताबिक जालसाज ने केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद की फर्जी मेल आईडी बनाई। इसके जरिये ठग केजीएमयू में कार्यरत विभिन्न संकाय सदस्यों को मेल भेजकर रुपयों की मांग कर रहे हैं। इस कारण उनकी छवि धूमिल हो रही है। चौक थाने में शिकायत की है। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है।