फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Asif recovered checks and documents during remand

रिमांड पर आए शाइन सिटी के एमडी आसिफ नसीम ने बरामद कराये कई चेक व दस्तावेज

Sat, 20 Nov 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Asif recovered checks and documents during  remand
ठग कंपनी शाइन सिटी का एमडी राशिद नसीम। - फोटो : ??? ?????
शाइन सिटी के एमडी आसिफ नसीम को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। उससे कई राउंड पूछताछ हुई।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा की टीम आसिफ को लेकर कई ठिकानों पर गई थी। जहां उसने कुछ चेक व दस्तावेज बरामद कराए हैं, इनकी जांच की जा रही है।
मालूम हो कि गोमतीनगर पुलिस ने पांच लाख के इनामी आसिफ नसीम को एक नवंबर को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था।
शाइन सिटी के खिलाफ पूरे देश में करीब 4000 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें सबसे अधिक लखनऊ के गोमतीनगर थाने में 389 मुकदमे दर्ज हैं।
शासन ने दो महीने मामले की जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी थी। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर कंपनी के 47 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम के प्रत्यर्पण के लिए भी दुबई से पत्राचार किया जा रहा है।
इससे पहले ईओडब्ल्यू की टीम ने आसिफ नसीम की कोर्ट से रिमांड मांगी। इस पर कोर्ट ने सिर्फ बुधवार का कस्टडी रिमांड दिया। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा की अर्जी पर तीन दिन का रिमांड मंजूर हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान ईओडब्ल्यू की टीम आसिफ नसीम ने कंपनी के कई ठिकानों पर ले गई, जहां उसने कई अहम दस्तावेज और चेक बरामद कराए। पुलिस ने इन दस्तावेजों व चेक को जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कंपनी का मालिक पांच लाख का इनामी राशिद नसीम और इसके एक-एक लाख के पांच इनामी सहित 10 लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। राशिद की गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हाईकोर्ट में दाखिल हुआ है 60 हजार करोड़ ठगी की याचिका
करीब चार महीने पहले शाइन सिटी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी विजलेश केसरवानी ने एक संगठन बनाया। इस संगठन ने बैठक करने के बाद कानूनी लड़ाई शुरू की। इसके तहत हाईकोर्ट इलाहाबाद में एक रिट दाखिल किया। इसमें बताया कि कंपनी ने लोगों से 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। मामले में कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम, उसका भाई आसिफ नसीम, उसकी पत्नी सहित करीब 57 कर्मचारी आरोपी हैं।

दुबई से नेटवर्क चला रहा राशिद नसीम
राशिद नसीम को 2019 में नेपाल के काठमांडू से गिरफ्तार किया गया था। नेपाल में जमानत मिलने के बाद वह दुबई भाग गया था। अब वह दुबई से नेटवर्क चला रहा है और जॉर्जिया की नागरिकता लेने की तैयारी में है। वहीं, एसटीएफ ने 30 जून को शाइन सिटी के नेशनल हेड बृज मोहन सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed