फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ashish patel step down from apna dal chief, anupriya patel to take charge

आशीष पटेल ने पद छोड़ा, अनुप्रिया बनीं अपना दल एस की नई अध्यक्ष

Wed, 03 Jul 2019 01:25 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 03 Jul 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
ashish patel step down from apna dal chief, anupriya patel to take charge
अपना दल की संयोजक अनुप्रिया - फोटो : amar ujala
अपना दल से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाली मिर्जापुर की सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल अब अपना दल (सोनेलाल) की नई अध्यक्ष होंगी। अभी तक इस पद पर एमएलसी आशीष सिंह पटेल थे। उन्होंने मंगलवार खुद अध्यक्ष पद छोड़ने और अनुप्रिया को नया अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के मौके पर आशीष पटेल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए खुद अनुप्रिया को नया अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी पदाधिकारियों ने समर्थन दिया। आशीष ने बताया कि अनुप्रिया के अध्यक्ष पद पर मनोनयन का अनुमोदन जल्द ही आयोजित होने वाले पार्टी की राष्ट्रीय अधिवेशन में किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि पहली बार अनुप्रिया डॉ. सोनेलाल द्वारा स्थापित पार्टी अपना दल से सांसद चुनी गई थीं, लेकिन मां व बहन से हुए विवाद के चलते पिछले साल ही अपना दल (सोनेलाल) के नाम से अलग दल बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि तकनीकी कारणों से नवगठित पार्टी की अध्यक्ष अनुप्रिया के स्थान पर उनके पति आशीष पटेल को बनाया गया था और अनुप्रिया को संरक्षक बनाया गया था। इस बार का चुनाव अनुप्रिया ने अपनी नई पार्टी के सिंबल पर लड़ा था, इसलिए तकनीकी अड़चन दूर हो गई तो उन्हें पार्टी की कमान सौंप दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed