{"_id":"5bc785c6bdec2269927580fb","slug":"ashish-pandey-family-accused-of-blurring-image","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष के परिवारीजनों ने लगाया छवि धूमिल करने का आरोप, जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष के परिवारीजनों ने लगाया छवि धूमिल करने का आरोप, जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
आशीष पाण्डेय
आशीष पांडेय के परिवार वाले बुधवार को खुलकर सामने आए। छोटे भाई व जलालपुर के बसपा विधायक रितेश पांडेय ने कहा कि परिवार आशीष का बचाव नहीं कर रहा है, लेकिन मीडिया व अन्य लोगों को छवि धूमिल करने के जाने-अनजाने प्रयासों से भी बचना होगा। बड़े चाचा पूर्व विधायक पवन पांडेय ने इसे बड़ी राजनीतिक साजिश करार दिया। वहीं छोटे चाचा कृष्ण कुमार पांडेय ने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्टल निकालना कौन सा अपराध है। आशीष ने किसी पर पिस्टल नहीं तानी। मामले में जांच के साथ सब कुछ साफ हो जाएगा। अभी एकतरफा पक्ष सामने रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक रितेश पांडेय ने बुधवार को लिखित बयान में कहा कि हमें घटना की जानकारी मिली है। पूरा परिवार सकते में है। हमें भी मामले की पूरी सच्चाई जाननी है। इसलिए हम सब जांच में हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। मीडिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि असंबद्ध व्यक्तियों को घटना से जोड़कर खबरें बनाना जांच व न्याय प्रक्रिया के लिहाज से अनुचित है। पिता राकेश पांडेय पहले ही कह चुके हैं कि जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन