{"_id":"68a4d3325082ee85ee0193be","slug":"asha-sangini-will-protest-for-honorarium-lucknow-news-c-91-1-abn1008-140474-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मानदेय के लिए प्रदर्शन करेंगी आशा संगिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मानदेय के लिए प्रदर्शन करेंगी आशा संगिनी
Wed, 20 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आशा संगिनी कर्मचारी संगठन ने मंगलवार को लंबित भुगतान के लिए सीएमओ को एक अनुस्मारक पत्र दिया है। ज्ञापन में लिखा है कि लंबे समय से आशा कार्यकर्ताओं को विभिन्न मदों में मिलने वाली धनराशि अटकी हुई है। भुगतान न होने से हजारों आशा व संगिनियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
संगठन की जिला संरक्षक मीरा सिंह ने कहा कि आशा व संगिनी का कोई मानदेय नहीं है, कार्यों के सापेक्ष प्रतिपूर्ति राशि ही उन्हें दी जाती है। आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना आज तक आशा को जिले से कोई भुगतान नहीं किया गया है। आशा व संगिनी को आभा कार्ड व गर्भवती महिला का पंजीकरण कराने का भी भुगतान नहीं किया गया है। डाॅट्स प्रोवाइडर, डेली सर्वे भुगतान, आयुष्मान कार्ड वितरण भुगतान, टीबीआई, टीबी-सुगर, बीपी की स्क्रीनिंग व फालोअप का भुगतान आठ माह से नहीं हुआ है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमारी पांडेय ने कहा कि 26 अगस्त तक सभी लंबित भुगतान कराए जाए। अन्यथा मजबूर होकर 29 अगस्त से कलेक्ट्रेट के आंबेडकर मूर्ति के पास धरना प्रदर्शन होगा। इस मौके पर संतोषी सिंह, रंजना, शर्मिला देवी, विमला देवी, शांति वर्मा, सुमित्रा वर्मा, नीलम सिंह, निर्जला, चंद्रकला चौहान, साधना सिंह, कलावती, सुषमा वर्मा आदि मौजूद रहीं।