फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Asha Malviya, who gave the message of women power through cycling, met the DGP

Lucknow News: साइकिलिंग से नारी शक्ति का संदेश देने वाली आशा मालवीय डीजीपी से मिलीं

Thu, 12 Mar 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Asha Malviya, who gave the message of women power through cycling, met the DGP
लखनऊ। राष्ट्रीय स्तर की एंड्योरेंस साइकिलिस्ट और पर्वतारोही आशा मालवीय ने बुधवार को डीजीपी राजीव कृष्ण से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनका मकसद महिला सशक्तीकरण, धैर्य और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना है। डीजीपी ने उनके साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं और नारी शक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति है। देश के कठिन और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में उनकी यात्राएं धैर्य, अनुशासन और राष्ट्रभावना के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। आशा ने अभियानों के अनुभव साझा करते हुए बताया कि अब तक वह देशभर में 64 हजार किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा पूरी कर चुकी हैं। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नटराम गांव की रहने वाली आशा मालवीय पर्वतारोहण में भी सक्रिय हैं और कई ऊंची पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed