{"_id":"613754c4be624453b749dc9f","slug":"asaduddin-owaisi-addressed-a-rally-in-rudauli-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: ओवैसी बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस ने डराकर लिया वोट, मुसलमानों को खैरात नहीं, बराबरी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: ओवैसी बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस ने डराकर लिया वोट, मुसलमानों को खैरात नहीं, बराबरी चाहिए
Tue, 07 Sep 2021 05:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Sep 2021 05:32 PM IST
सार
असदुद्दीन ओवैसी ने रुदौली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने मुसलमानों को डराकर वोट लिया पर अब बराबरी पर बात होगी। हमें खैरात नहीं, हिस्सेदारी चाहिए।
विज्ञापन
रुदौली में जनसभा संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को सूफी संत शेख मखदूम अब्दुल हक की दरगाह में जियारत के बाद रुदौली विधानसभा से अपने चुनाव अभियान का आगाज किया।
विज्ञापन
अपने संबोधन में ओवैसी ने कहा कि भारत की संसद देखती है कि आपके दो भाई भारत की पार्लियामेंट में है। असदुद्दीन ओवैसी के पास क्या दलील है। एक तरफ 300 सांसद हैं और एक तरफ इम्तियाज और जलील हैं। हम किसी मजहब के खिलाफ नहीं बोलते न बोलेंगे। यह जमीन अशफाक उल्ला व राम प्रसाद विस्मिल की है।
विज्ञापन
यूपी में 21 प्रतिशत मुस्लिम और यादव 9 प्रतिशत हैं। वो कहते हैं कि अखिलेश से मिलो। बसपा से मिलो, मिलेंगे लेकिन समाजवादी पार्टी के मुसलमानों की तरह हम नहीं हैं। बराबरी पर बात होगी। खैरात नहीं चाहिए, हिस्सेदारी चाहिए।
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव आ रहा है। अभी तालिबान, तालिबान शुरू हो जाएगा। हम तो बोल रहे हैं कि तुम तालिबान को बैन क्यों नहीं करते? हम मोदी से पूछ रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि अपनी हिम्मत को बुलंद रखिए और अपने डर से दूर रहिए।
उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और भाजपा के लोग समझ रहे हैं मैं नहीं आऊंगा तो मैं बार-बार आऊंगा। हर बार आऊंगा और आपके दिलों में जगह बना कर जाऊंगा।
ओवैसी ने कहा कि बाबा की सरकार में अल्पसंख्यकों के विकास के लिए 116 करोड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए लेकिन बाबा ने केवल 16 करोड़ ही खर्च किए। फिरोजाबाद में 50 बच्चे मर गए। क्या नाम बदलने से बच्चे मरना बंद हो जायेंगे? ये न अखिलेश बोल सकते है न बसपा के लोग।