{"_id":"72bbdf5e2cdd96846eca1248969e9861","slug":"arun-kumar-gupta-becomes-new-dgp-of-uttar-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एके गुप्ता बने डीजीपी, कार्यकाल बस एक माह!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एके गुप्ता बने डीजीपी, कार्यकाल बस एक माह!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 01 Jan 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश सरकार ने आखिरकार यूपी में नया डीजीपी नियुक्त कर दिया है। अब कानून व्यवस्था की कमान एके गुप्ता के हाथ में होगी।
विज्ञापन
अरुण कुमार गुप्ता 1977 बैच के आईपीएस अफसर हैं और दिलचस्प बात यह है कि वे 31 जनवरी को ही रिटायर भी हो जाएंगे। इसके पहले, आनंद लाल बनर्जी यूपी के डीजीपी थे।
एएल बनर्जी के रिटायरमेंट के बाद से ही नए डीजीपी की तलाश जारी थी। इस पद के लिए सूर्य कुमार शुक्ला और वीके गुप्ता का नाम चल रहा था, लेकिन गुरुवार शाम यूपी सरकार ने एके गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
13 जनवरी 1955 को जन्मे एके गुप्ता दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने भौतिक विज्ञान में एम एससी की पढ़ाई की है। गुप्ता लखनऊ में ही 27 अगस्त 2014 से डीजी के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इसके पहले भी यूपी सरकार ने रिजवान अहमद को दो महीने के लिए यूपी का डीजीपी नियुक्त किया था। माना जा रहा है कि एक महीने बाद फिर से डीजीपी बनने की रेस शुरू हो जाएगी।