फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ARTO directly interacted with the applicants and resolved their problems

Lucknow News: आवेदकों से सीधे रूबरू हुए एआरटीओ, समस्याएं कीं दूर

Sun, 06 Apr 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
ARTO directly interacted with the applicants and resolved their problems
लखनऊ। हाथों में कागज लेकर परेशान घूमने वाले आवेदकों से जब शनिवार को एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह सीधे रूबरू हुए तो आवेदकों के चेहरे खिल उठे। एआरटीओ ने न केवल उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि मौके पर ही निस्तारण भी कराया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने आरटीओ में दलालों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। इसके बाद 30 संदिग्धों की तस्वीरें भी पुलिस को भी सौंपी गई हैं। जबकि आवेदकों की मदद के लिए आरटीओ कार्यालय में हेल्पडेस्क भी बनाई गई है, जहां अब तक 1600 से अधिक आवेदकों की मदद की जा चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को इस हेल्पडेस्क की कमान खुद एआरटीओ प्रशासन ने संभाली। वह सुबह ही हेल्पडेस्क पर बैठ गए। इसके बाद आवेदकों की समस्याएं निस्तारित कराईं। इतना ही नहीं उन्होंने कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आवेदकों की समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित करें, ताकि बेवजह उन्हें भटकना न पड़े। एआरटीओ प्रशासन ने हेल्पडेस्क पर तैयार किए जा रहे आवेदकों के रजिस्टर भी जांचे। कर्मचारियों से आवेदकों की समस्याओं के निस्तारण के बाबत रिपोर्ट भी ली। इस मौके पर उन्होंने काउंटरों का औचक निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता दर्शन भी होगा शुरू
नगर निगम, एलडीए की तर्ज पर आवेदकों की समस्याओं को निस्तारित करने के लिए आरटीओ कार्यालय में जनता दर्शन भी शुरू होगा। एआरटीओ ने बताया कि इसके लिए आला अफसरों से बात कर महीने में कोई एक दिन तय किया जाएगा।


चंद मिनट में मिल गया अप्रूवल
आलमबाग निवासी अनिल रस्तोगी ने परमानेंट डीएल के लिए टेस्ट दिया था, लेकिन सुस्त सर्वर के कारण अप्रूवल नहीं हो पा रहा था। ऐसे में शनिवार को जब वह हेल्पडेस्क पर पहुंचे तो एआरटीओ प्रशासन ने तत्काल उनके लाइसेंस का कार्य पूरा करवाया। ऐसे ही अन्य आवेदकों को भी मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed