{"_id":"6474d2880971886699082953","slug":"arrested-for-bathing-naked-in-front-of-ips-house-case-was-registered-on-ips-s-tahrir-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : आईपीएस के घर के सामने नंगा नहाने वाला गिरफ्तार, आईपीएस की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : आईपीएस के घर के सामने नंगा नहाने वाला गिरफ्तार, आईपीएस की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा
Tue, 30 May 2023 01:58 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 30 May 2023 01:58 AM IST
सार
आईपीएस के मुताबिक पिछले कई दिनों से उनके घर में खाना बनाने वाली ने अजीम की हरकत के बारे में बताया था। दो दिन पहले उनके ड्राइवर ने भी अजीम को छत पर नंगा होते देखा तो विरोध किया। इसपर अजीम ने उससे अभद्रता की। अगले दिन फिर अजीम ने वही हरकत की।
विज्ञापन
आईपीएस ऑफिसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस मुख्यालय में तैनात आईपीएस के घर के सामने पिछले कई दिनों से नंगा नहाने वाले पड़ोसी अजीम को हुसैनगंज पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आईपीएस का आरोप था कि दिन के समय छत पर नंगा होकर नहाता है और अश्लील इशारे करता है। विरोध करने पर भी नहीं माना था।
विज्ञापन
आईपीएस के मुताबिक पिछले कई दिनों से उनके घर में खाना बनाने वाली ने अजीम की हरकत के बारे में बताया था। दो दिन पहले उनके ड्राइवर ने भी अजीम को छत पर नंगा होते देखा तो विरोध किया। इसपर अजीम ने उससे अभद्रता की। अगले दिन फिर अजीम ने वही हरकत की। आईपीएस ने बताया कि सोमवार दोपहर वह घर पर खाना खा रहे थे। इस बीच अजीम छत पर खुले में नंगा होकर नहाने लगा। उन्होंने अपने एक नौकर को भेजकर बुलवाया उससे वीडियो बनवाया। इसके बाद अजीम से जाकर विरोध किया। अजीम अपने घर के अंदर चला गया। इसके बाद आईपीएस ने हुसैनगंज थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर हुसैनगंज जितेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन