{"_id":"6aa9b4e7df73d02e8c058ea4","slug":"arrested-along-with-a-history-sheeter-accomplice-on-charges-of-snatching-chains-from-two-women-lucknow-news-c-13-lko1070-1920712-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो महिलाओं की चेन लूटने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो महिलाओं की चेन लूटने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार
Wed, 16 Sep 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना इलाके में दो महिलाओं से चेन लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई दोनों चेन व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। तीन सितंबर को हुई लूट की रिपोर्ट 14 सितंबर को दर्ज की गई। वहीं, 11 सितंबर की वारदात की एफआईआर भी घटना के दो दिन बाद 13 सितंबर को हुई थी।
एडीसीपी मध्य जितेंद्र दुबे के मुताबिक, तीन सितंबर की रात रायबरेली रोड स्थित रॉयल सिटी निवासी और एसबीआई की वृंदावन योजना शाखा की प्रबंधक दुर्गेश त्रिपाठी स्कूटी से घर लौट रही थीं। रात करीब 9:35 बजे औरंगाबाद फ्लाईओवर पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उनकी चेन लूटकर भाग गए। उनकी शिकायत पर 14 सितंबर को एफआईआर दर्ज हुई। वहीं, 11 सितंबर को सेक्टर-एन निवासी सेवा देवी से दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली थी।
एडीसीपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों घटनास्थलों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज की मदद से मंगलवार को रमाबाई अंबेडकर मैदान के पास से कासिमपुर पकरी निवासी हिस्ट्रीशीटर शनि कश्यप और किला मोहम्मदीनगर निवासी अर्जुन रावत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शनि मूलरूप से उन्नाव के सोहरामऊ बझेरा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से लखनऊ और अमेठी जनपद में 11, जबकि अर्जुन के खिलाफ आलमबाग व आशियाना थाने में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों ने शौक और खर्च पूरा करने के लिए लूट करना कबूला।