फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   arrest warrent against ravidas mehrotra

अखिलेश के मंत्री के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Sat, 24 Dec 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Dec 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
arrest warrent against ravidas mehrotra
रव‌िदास मेहरोत्रा
आम रास्ता रोक कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने तथा निषेधाज्ञा के उल्लंघन में फरार चल रहे आरोपी प्रदेश सरकार के मंत्री रविदास मेहरोत्रा के खिलाफ एसीजेएम ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने कुर्की के साथ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी। 
विज्ञापन


पत्रावली के अनुसार महानगर थानाक्षेत्र स्थित कुकरैल बंधे के निकट अकबरपुर स्थित बस्ती में रहने वालों को नगर निगम और सिंचाई विभाग द्वारा हटाया जा रहा था। रविदास ने इसके विरोध में स्थानीय लोगों के साथ फैजाबाद रोड जाम कर धरना दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में रविदास मेहरोत्रा समेत स्थानीय लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद शंकर सिंह, शिवनाथ सिंह, फकीर मोहम्मद, सिद्दीक अहमद, मो. जब्बार व रविदास के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। अन्य लोगों के मुकदमे का निस्तारण तो हो गया, लेकिन रविदास फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed