{"_id":"5fc931f9d8d79f726a7616ac","slug":"arrest-warrant-against-mp-rita-bahuguna-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
Fri, 04 Dec 2020 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कोर्ट से गैरहाजिर चल रहीं वर्तमान में प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए चार जनवरी की तारीख तय करते हुए सांसद के जमानतदारों को नोटिस जारी करने का भी आदेश दिया है।
कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि यह मामला आठ वर्षों से लंबित है, लेकिन आरोपी रीता बहुगुणा जोशी कोर्ट में हाजिर नही हो रही हैं। इसके चलते मामले में कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पा रही है, जबकि हाईकोर्ट ने ऐसे मामलों को जल्द निपटने का आदेश दिया है। पत्रावली के अनुसार, सर्विलांस टीम के स्टेटिक मजिस्ट्रेट मुकेश चतुर्वेदी ने कृष्णानगर में 17 फरवरी 2012 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि वह अपनी टीम के साथ चुनाव आयोग के निर्देश पर चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें पता चला कि चुनाव प्रचार का समय समाप्त होने के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी अचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रचार कर रही हैं। इस पर मजिस्ट्रेट बजरंगनगर पहुंचे तो देखा शाम सात बजे रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस के पक्ष में वोट मांग रही थीं।