{"_id":"5efe1c468ebc3e42e827aa2f","slug":"arrest-of-minority-department-chairman-shahnawaz-illegal-undemocratic-and-condemnable-ajay-lallu","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष की आवाज कुचलने पर आमादा भाजपा सरकार : अजय कुमार लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष की आवाज कुचलने पर आमादा भाजपा सरकार : अजय कुमार लल्लू
Thu, 02 Jul 2020 11:11 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्ष का दमन कर उसकी आवाज को कुचलने पर आमादा है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी की भर्त्सना करते हुए उन्होंने इसे अलोकतांत्रिक बताया। कहा, एफआईआर और चार्जशीट में नाम नहीं है फिर भी उन्हें रात में गिरफ्तार कर लिया। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के इशारे पर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। वे बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस के दम पर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। राज्य सरकार, पुलिस को दमन का औजार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है, लेकिन कांग्रेस को नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से भाजपा सरकार बौखला गई। यह डरी हुई सरकार है, लेकिन हम कांग्रेस और राहुल व प्रियंका के सिपाही हैं, डरने वाले नहीं हैं, सड़क पर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस व खुफिया एजेंसियों से कांग्रेस कार्यालय की मुखबिरी व रेकी कराई जा रही है। महीने भर से दफ्तर के गेट पर पुलिस लगायी गई है। देर रात तक पुलिस कांग्रेस कार्यालय पर क्या करती है? कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए दलित-पिछड़ा विरोधी योगी सरकार के खिलाफ संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विवि के लोकप्रिय छात्रनेता रहे यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम की असांविधानिक गिरफ्तारी योगी सरकार को महंगी पड़ेगी।
विज्ञापन
इन पर लगाए झूठे केस
प्रदेश महासचिव मनोज यादव पर झूठा मुकदमा लगाया जबकि वह पुलिस हिरासत में ईको गार्डन में थे। सोशल मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय पर भी मुकदमा कायम हुआ है, जो उस समय दिल्ली से लखनऊ के रास्ते में थे। इसकी तस्दीक टोल प्लाजा पर कटी रसीद से होती है। उन्होंने सवाल किया कि किसके इशारे पर मुकदमा लिखा गया।