फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   arrange the system in view of increase in electricity demand in summer said yogi adityanath

गर्मी में बिजली की मांग में वृद्धि के मद्देनजर दुरुस्त करें व्यवस्थाएं : योगी

Thu, 18 Mar 2021 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Mar 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
arrange the system in view of increase in electricity demand in summer said yogi adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी में बिजली की मांग में बढ़ोतरी के मद्देनजर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि बिजली के तारों व ट्रांसफार्मर आदि की मरम्मत का काम समय से सुनिश्चित किया जाए जिससे लोगों को कोई असुविधा न हो। 

विज्ञापन


उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं की ओवर बिलिंग समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यकतानुसार विशेष शिविर आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गुरुवार को लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को विश्व जल दिवस है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा ‘कैच द रेन’ अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। प्रदेश में इस कार्यक्त्रस्म के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्रालय तथा ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभागों को एक कार्य योजना बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 तक भारत से क्षय रोग के उन्मूलन का संकल्प लिया है। इसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर प्रदेश में टीबी उन्मूलन के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस रोग से बचाव के संबंध में जागरूक किया जाए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आर.के. तिवारी समेत शासन के आला अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed