{"_id":"696fac37cb5d34dcef078310","slug":"arpana-prateik-dispute-both-parties-maintain-silence-on-divorce-no-fir-filed-over-account-hacking-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्पणा-प्रतीक विवाद: तलाक को लेकर दोनों पक्षों ने साधी चुप्पी, अकाउंट हैक होने को लेकर एफआईआर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्पणा-प्रतीक विवाद: तलाक को लेकर दोनों पक्षों ने साधी चुप्पी, अकाउंट हैक होने को लेकर एफआईआर नहीं
Tue, 20 Jan 2026 09:54 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 20 Jan 2026 09:54 PM IST
सार
Arpana-Pratik controversy: प्रतीक यादव द्वारा इंस्टाग्राम पर तलाक लेने की बात पर दोनों पक्षों ने अब तक चुप्पी साध रखी है। अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर नहीं हुई।
विज्ञापन
अपर्णा यादव और प्रतीक लेंगे तलाक!
- फोटो : @iamprateekyadav insta/अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव को पति प्रतीक यादव द्वारा तलाक दिए जाने संबंधी पोस्ट के अगले दिन मंगलवार को दोनों तरफ से चुप्पी साध ली गई। अपर्णा यादव की तरफ से प्रतीक का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का दावा किया गया था, हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सूत्रों की मानें तो दोनों के शुभचिंतक इस मामले का हल निकालने में जुटे हैं।
विज्ञापन
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने सोमवार को अपनी पत्नी अपर्णा यादव को काफी खरी-खोटी सुनाने के साथ तलाक देने की बात कही थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो पोस्ट किए थे, जिसके बाद सियासी गलियारों में हंगाम मच गया था। वहीं, सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोवर परिवार नहीं तोड़ने की सलाह दे रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि परिवार और शुभचिंतक उनको समझाने में जुटे हैं। हालांकि अपर्णा ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण से जुड़ी पोस्ट की।
विज्ञापन