फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Around 30 lakh students are taking online class in Uttar Pradesh.

यूपी में ऑनलाइन क्लासेज से पढ़ रहे परिषदीय स्कूलों के 30 लाख विद्यार्थी

Sun, 26 Apr 2020 08:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Around 30 lakh students are taking online class in Uttar Pradesh.
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र द्विवेदी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के 30 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को रोजाना ऑनलाइन क्लासेज के जरिए पढ़ाया जा रहा है। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी लॉकडाउन के दौरान व्हाट्सएप, ट्विटर और मोबाइल एप के जरिए बच्चों को पढ़ाने में रुचि दिखाई है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि एक लाख से अधिक स्कूलों में व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। ऑनलाइन क्लासेज के लिए मिशन प्रेरणा की वेबसाइट पर नॉलेज सेंटर बनाया गया है। इसमें टीचर्स कॉर्नर और स्टूडेंट कॉर्नर के जरिए शिक्षकों को पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


ऑनलाइन क्लासेज में रामपुर, अयोध्या कन्नौज, मऊ, हरदोई, अलीगढ़, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, शामली, भदोही और हापुड़ के स्कूल सबसे आगे हैं। दो लाख शिक्षक दीक्षा एप के जरिए बच्चों को कंटेंट उपलब्ध करा रहे हैं। तीन सप्ताह में 10 लाख से अधिक बार दीक्षा एप के वीडियो का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों और विद्यार्थियों को शैक्षणिक कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए मिशन प्रेरणा यू ट्यूब चैनल का भी उपयोग किया जा रहा है। दो सप्ताह में 2.5 लाख लोगों ने इसका इस्तेमाल किया। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर कक्षा 1 से 8 के बच्चों के लिए 1 मई से प्रतिदिन डेढ़ घंटे का कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी पर भी कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सामग्री का नियमित प्रसारण किया जा रहा है।


बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि ऑनलाइन क्लास के लिए ज्यादा से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अभिभावकों को उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रयास है कि हर विद्यार्थी को ऑनलाइन क्लास से जोड़ा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed