फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Army Naik dies after falling into coma while bathing in river

Lucknow News: नदी में नहाने के दौरान कोमा में गए सेना नायक की माैत

Tue, 02 Jun 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Army Naik dies after falling into coma while bathing in river
सैन्य सम्मान के साथ सेना नायक का किया गया अंतिम संस्कार।
सरोजनीनगर। बंथरा के गोड़वा गांव के पास 24 मई को सई नदी में नहाते समय छलांग लगाने से सेना नायक रविंद्र कुमार रावत (40) का सिर किसी भारी चीज से टकरा गया था। वह कोमा में चले गए थे और आठ दिन बाद सोमवार को कमांड अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जबलपुर में तैनात रविंद्र का ट्रांसफर लखनऊ हुआ था। उन्हें 25 मई को ड्यूटी जाॅइन करनी थी। 24 मई की सुबह वह दोस्ताें के साथ गांव के पास सई नदी में नहाने गए थे। नदी में छलांग लगाने के दाैरान रविंद्र का सिर नदी में पड़ी भारी चीज से टकरा गया था। वह बेहोश हो गए थे। दोस्तों ने उन्हें नदी से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें कमांड अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां वह कोमा में चले गए थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लेफ्टिनेंट पीयूष बिष्ट और सेना के जवान रविंद्र के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर गांव पहुंचे। पैतृक जमीन पर सैन्य सम्मान और जवानों की सलामी के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान सेना के अधिकारियों, परिजनों और सांसद आरके चौधरी ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

सैन्य सम्मान के साथ सेना नायक का किया गया अंतिम संस्कार।

सैन्य सम्मान के साथ सेना नायक का किया गया अंतिम संस्कार।

सैन्य सम्मान के साथ सेना नायक का किया गया अंतिम संस्कार।

सैन्य सम्मान के साथ सेना नायक का किया गया अंतिम संस्कार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed