फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   army event

Lucknow News: मध्य कमान सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने गोमती के पुनर्जीवन पर रखी बात

Fri, 20 Feb 2026 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
army event
मध्य कमान सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने गोमती के पुनर्जीवन पर रखी बात

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य परिवर्तन आयोग की ओर से गोमती नदी के पुनर्जीवन पर रणनीतिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ की जीवनरेखा को पुनर्जीवित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। सम्मेलन का विषय जीवनरेखा का पुनर्जीवन: स्वच्छ गोमती था। इस उच्च स्तरीय मंच में नीति निर्माताओं, पर्यावरण विशेषज्ञों और विकास भागीदारों को एक साथ जुटाया, ताकि नदी के सतत प्रबंधन के लिए मार्ग तैयार किया जा सके।

कार्यक्रम में सेना की मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने नदी के पारिस्थितिक तंत्रों को बहाल करने में सैन्य-नागरिक समन्वय, संस्थागत सामंजस्य और सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके संबोधन में सेना की राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को भी दोहराया गया। जिसके तहत संरचित पर्यावरण पहलों और सहयोगात्मक कार्रवाई के माध्यम से राष्ट्र निर्माण किया जाएगा। टेरिटोरियल आर्मी के पारिस्थितिक कार्य बलों पर विशेष ध्यान दिया गया, जिनके निरंतर जमीनी प्रयास देशभर में नदी पुनर्जीवन, वनरोपण के लिए आदर्श रूप में स्थापित हैं। विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक की भागीदारी ने भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ गोमती नदी सुनिश्चित करने के लिए एक एकीकृत कार्य योजना तैयार की।

मध्य कमान सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने गोमती के पुनर्जीवन पर रखी बात

मध्य कमान सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने गोमती के पुनर्जीवन पर रखी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed