{"_id":"6880ded83ccfc26f970f9665","slug":"army-bike-rally-reached-sitapur-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1305673-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सेना की बाइक रैली पहुंची सीतापुर, हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सेना की बाइक रैली पहुंची सीतापुर, हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन
सेना की बाइक रैली पहुंची सीतापुर, हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन
लखनऊ। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में मध्य कमान की ओर से बाइक रैली निकाली जा रही है। 7 कुमाऊं की यह बाइक रैली टीम बुधवार को सीतापुर पहुंची, जहां डीएम ने रैली का स्वागत किया। बृहस्पतिवार को यह रैली हरदोई रवाना होगी।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि सीतापुर में जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में रैली का भव्य स्वागत किया गया। टीम के पहुंचने के कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और युद्ध विधवाएं भी उपस्थित रहीं। बाइक रैली टीम का स्वागत जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व सैनिक कल्याण बोर्ड के सेवानिवृत्त कमांडर राजीव पाठक ने किया। बता दें कि मेजर रोहित सेठी के नेतृत्व में 10 बाइकर्स की टीम ने विभिन्न रिकॉडे कायर्यालयों, स्पर्श प्रतिनिधियों और चिकित्सा प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की स्थापना की। इसमें पेंशन और स्पर्श माइग्रेशन से संबंधित पूर्व सैनिकों, वीर नारियों के विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए कार्य किया जाएगा। शिकायत निवारण प्रकोष्ठ द्वारा शिकायतों का मौके पर समाधान प्रदान किया गया। रैली 24 जुलाई को हरदोई तक जाएगी।

सेना की बाइक रैली पहुंची सीतापुर, हुआ भव्य स्वागत

सेना की बाइक रैली पहुंची सीतापुर, हुआ भव्य स्वागत

सेना की बाइक रैली पहुंची सीतापुर, हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन