फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   army bharti board examination paper is out

15 लाख में बिका सेना का पेपर, व्हाट्स एप पर हुआ वायरल

Mon, 25 Apr 2016 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, वाराणसी-फैजाबाद
ब्यूरो/अमरउजाला, वाराणसी-फैजाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 01:05 PM IST
सार

  • कक्षा आठ और दसवीं पास अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा 
  • सेना ने मामले की जांच के दिए आदेश 
  • देश के अन्य केंद्रों पर हुई परीक्षा भीं हो सकती है रद

विज्ञापन
army bharti board examination paper is out
वॉट्सऐप - फोटो : demo pic

विस्तार

आर्मी भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित चतुर्थ श्रेणी परीक्षा में पेपर आउट होने से हड़कंप मच गया। परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र और आंसर की फोटोकॉपी वायरल हो गई। 

विज्ञापन


सेना के अधिकारियों के मुताबिक वाराणसी से पेपर लीक होने की बात सामने आई है, मामले में जांच के बाद परीक्षा रद्द हो सकती है ।

रविवार की सुबह नौ से दस बजे तक सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के परिसर में अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित थी। परीक्षा से पहले ही व्हाट्स एप पर पेपर वायरल हो गया था। 
विज्ञापन


एसटीएफ की छानबीन में इसका खुलासा होने के बाद जब व्हाट्स एप पर वायरल पेपर और अभ्यर्थियों को दिए गए पेपर का मिलान कराया गया तो दोनों एक सामान थे। सेना ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2244 अभ्यर्थियों ने की शारीरिक और मेडिकल परीक्षा पास

army bharti board examination paper is out
आर्मी भर्ती बोर्ड परीक्षा - फोटो : demo pic

साथ ही, वाराणसी समेत देश के विभिन्न स्थानों पर हुई सेना भर्ती की यह लिखित परीक्षा रद करने की संस्तुति कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो 12 से 15 लाख रुपये में सेना भर्ती के पेपर बिके हैं।

सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी परिसर में फरवरी में गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया और देवरिया जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती हुई थी। 

इसमें 2244 अभ्यर्थियों ने शारीरिक और मेडिकल परीक्षा पास की थी। रविवार की सुबह नौ से दस बजे तक सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के परिसर में इनकी लिखित परीक्षा हुई। 

परीक्षा समाप्त होने के कुछ देर बाद ही सेना भर्ती कार्यालय में इंस्पेक्टर विपिन राय के नेतृत्व में एसटीएफ पहुंची। एसटीएफ ने सेना के अधिकारियों को बताया कि पेपर पहले ही आउट हो गया था। 

उनके लखनऊ के एक अधिकारी को मुखबिर के जरिए शनिवार की देर रात ही इसकी जानकारी मिली थी। मुखबिरों के जरिये उन्होंने अपने व्हाट्स एप पर भी पेपर मंगवाया। 

ट्रेड्समैन का पेपर हुआ आउट

army bharti board examination paper is out
पेपर हुआ आउट - फोटो : demo pic

साथ ही, वाराणसी यूनिट को इसकी सूचना दी। वाराणसी यूनिट के इंस्पेक्टर विपिन राय, सुनील वर्मा और अमित श्रीवास्तव ने रविवार की सुबह सात बजे सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक, छावनी परिषद की सीईओ, आर्मी इंटेलीजेंस की प्रभारी को पेपर आउट होने की सूचना दे दी थी। परीक्षा शुरू होने से पूर्व आउट हुए पेपर का ओएमआर शीट से मिलान भी कर लिया गया था। 

बाद में सेना के अधिकारियों ने भी माना कि पेपर आउट हुआ है। एसटीएफ की मानें तो उसके पास जो पेपर पहुंचा, उस पर सूबेदार मेजर राजेश, वाराणसी की मुहर है।

इस बारे में सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि रविवार को ट्रेड्समैन, जीडी और टेक्निकल ट्रेड के लिए परीक्षा हुई। इसमें ट्रेड्समैन का पेपर आउट हुआ है। 

इसमें कक्षा आठ और दसवीं पास अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। सभी ट्रेड की परीक्षा रद करने की संस्तुति कर दी गई है। सोमवार को लखनऊ मुख्यालय से परीक्षा रद करने संबंध आदेश जारी हो जाएगा। देश के अन्य केंद्रों पर हुई परीक्षा भी रद हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed