{"_id":"659bcbc40e8d453cbf081ed8","slug":"archarya-satyendra-das-objects-to-invite-sonia-gandhi-and-mallikarjun-kharge-for-pran-pratishtha-samaroh-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा: खरगे व सोनिया को निमंत्रण देने पर रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण प्रतिष्ठा: खरगे व सोनिया को निमंत्रण देने पर रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक ने जताई नाराजगी
Mon, 08 Jan 2024 06:30 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Jan 2024 06:30 PM IST
सार
रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि उन्होंने तो राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। ऐसे लोगों को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि जो राम को नहीं मानते हैं और जो सनातन विरोधी हैं। उन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व सोनिया गांधी को निमंत्रण दिए जाने पर मुख्य अर्चक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि ये वहीं लोग हैं जिन्होंने कभी राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। ऐसे सनातन विरोधियों को आमंत्रण देने की जरूरत नहीं है, ऐसे लोगों को आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन