फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arbitrary Practices Exposed at Medical Supply Corporation in up Company Blacklisted

UP News: मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन में पकड़ी गई मनमानी, दवा घटिया, धरोहर राशि चेक फर्जी; कंपनी ब्लैक लिस्टेट

Fri, 29 May 2026 10:30 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 29 May 2026 10:30 PM IST
सार

यूपी में मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन में मनमानी पकड़ी गई है। इनमें दवा घटिया और धरोहर राशि चेक फर्जी मिली। इस पर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कंपनी को पांच साल के लिए ब्लैक लिस्टेट कर दिया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Arbitrary Practices Exposed at Medical Supply Corporation in up Company Blacklisted
मेडिकल स्टोर पर रखी दवाएं। (सांकेतिक)

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन में एक बार फिर मनमानी पकड़ी गई है। यहां कंपनी की दवा घटिया मिलने पर धरोहर राशि के रूप में फर्जी चेक की पड़ताल हुई। यह चेक भी फर्जी निकला है। अब कंपनी पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही उसे पांच साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।

विज्ञापन


सप्लाई कॉर्पोरेशन में मध्य प्रदेश के उज्जैन की कंपनी बोकेम हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड ने वर्ष 2021 से 24 तक अलग- अलग दवाओं की आपूर्ति की। कॉर्पोरेशन ने इन दवाओं की जांच कराई तो कई बैच की दवाओं की गुणवत्ता खराब मिली। इसमें ज्यादातर दवाएं मौसमी बीमारियों में प्रयोग होने वाली थीं। 

विज्ञापन

दवाओं की खपत रोक दी गई

कंपनी की आपूर्ति रोक दी गई। अस्पतालों से संबंधित बैच की दवाओं की खपत रोक दी गई है। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। कंपनी को नोटिस जारी किया गया। जवाब न मिलने पर उसकी धरोहर राशि जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि कंपनी की ओर से धरोहर राशि के रूप में जमा 1.91 करोड़ के चेक जाली हैं। कॉर्पोरेशन ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक डा. उज्जवल कुमार ने कंपनी को उत्तर प्रदेश में पांच वर्ष के लिए ब्लैक लिस्टेट कर दिया है। अब यह कंपनी उत्तर प्रदेश में पांच साल तक किसी भी टेंडर में हिस्सा नहीं ले पाएगी।

ब्लैक लिस्टेट होने के बाद खुलती है पोल

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन ने दवाएं भेजी जाती हैं। जब कंपनी की दवा घटिया निकली और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई तब पता चला कि चेक जाली हैं। इससे पहले भी इस तरह के घटनाक्रम हो चुके हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिस वक्त धरोहर राशि के रूप में चेक लिए जाते हैं, उस वक्त उनकी पहचान क्यों नहीं कराई जाती हैं। 



जानकारों का कहना है कि जिस तरह से एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं, उससे यह साबित होता है कि कंपनियां जानबूझ कर घटिया दवाएं सप्लाई करती हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों आगरा में एफएसडीए की जांच में भी निजी गोदाम में मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन की दवाएं पकड़ी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed