फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Approval to the proposal of giving free land of departments to national highways in UP

UP: राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के लिए विभागीय भूमि निशुल्क कराई जाएगी उपलब्ध, प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी

Tue, 13 Aug 2024 02:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Aug 2024 02:12 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में सरकारी विभागों की जमीन राष्ट्रीय राजमार्गों को निशुल्क देने के प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन
Approval to the proposal of giving free land of departments to national highways in UP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी विभागों की जमीन राष्ट्रीय राजमार्गों को निशुल्क देने के प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों के त्वरित विस्तार के लिए उसके संरेखण में आने वाली राज्य सरकार के विभागों की जमीन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को निशुल्क हस्तांतरित की जाएगी। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय औसत पर लाने के लिए यूपी में 11,500 किमी और  राजमार्ग बनाने होंगे : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सामने उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार की मांग रखी।
विज्ञापन


कहा कि इसे राष्ट्रीय औसत के स्तर पर लाने के लिए 11 हजार 500 किमी और राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने होंगे। साथ ही आश्वस्त किया कि यूपी में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार की प्रक्रिया को थमने नहीं दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के लिए किसी भी विभाग की जमीन को निशुल्क दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रदेश में 8,364 किमी लंबे कुल 48 राष्ट्रीय राजमार्ग थे, जबकि 2024 में इनकी संख्या बढ़कर 93 हो गई। राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई भी बढ़कर 12,733 किमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed