फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   appointment letter will come soon in teachers recruitment.

29,334 शिक्षक भर्तीः नियुक्ति पत्र जल्द!

Tue, 16 Sep 2014 05:51 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Sep 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
appointment letter will come soon in teachers recruitment.

उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित-विज्ञान शिक्षक पद की काउंसलिंग करा चुके कई अभ्यर्थियों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी, सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता और निदेशक बेसिक शिक्षा डीबी शर्मा से मुलाकात कर नियुक्ति पत्र की मांग की।

विज्ञापन


मुलाकात में अभ्यर्थियों को आश्वासन मिला है कि कानूनी बाधाएं दूर करते हुए उन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू होगी। गौरतलब है कि गणित-विज्ञान शिक्षक के 29,334 पदों के लिए तीन चरणों की काउंसलिंग हो चुकी है। चौथे चरण की काउंसलिंग 18 व 19 सितंबर को होनी है।
विज्ञापन


काउंसलिंग करा चुके हरेंद्र मौर्य, अनुग्रह त्रिपाठी, विक्रमादित्य ने बताया कि बेसिक शिक्षा मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सभी कानूनी बाधाएं कर कराते हुए पात्रों को नियुक्ति पत्र दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले जीपीओ पार्क में अभ्यर्थियों ने बैठक भी की। इसमें तय किया गया कि समस्या का समाधान न किया गया तो इलाहाबाद में बेमियादी अनशन शुरू किया जाएगा।

चौथी काउंसलिंग के लिए मेरिट जारी

appointment letter will come soon in teachers recruitment.

उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों की भर्ती के लिए रविवार को अधिकतर जिलों ने मेरिट जारी कर दी है।

चौथी काउंसलिंग में अधिकतर जिलों में मेरिट गिरी है। पहली मेरिट सामान्य वर्ग की जहां 71 फीसदी तक गई थी, वहीं चौथी काउंसलिंग की मेरिट विज्ञान में सामान्य वर्ग की 68 और गणित की 67 तक पहुंच गई है।

मेरिट में आने वालों की काउंसलिंग 18 व 19 सितंबर को होगी।

इस बार काउंसलिंग में 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। संतकरीबनगर में सामान्य विज्ञान वर्ग की मेरिट 68.82 व गणित की 66.54 गई है।

आवेदकों के लिए जरूरी होंगी ये चीजें

appointment letter will come soon in teachers recruitment.

सुल्तानपुर में विज्ञान की सामान्य वर्ग की 67.72 व गणित की 65.73 गई है। इसी तरह जहां अधिक सीटें हैं वहां मेरिट कम है और जहां कम हैं, वहां अधिक मेरिट गई है।

विज्ञान शिक्षक पद के लिए 18 और गणित शिक्षक पद की काउंसलिंग 19 सितंबर को होगी। जांच सूची में शामिल होने मात्र से अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए दावा नहीं कर सकेगा।

काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट, बैंक में जमा ई-चालान की रसीद, सभी शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र, जाति, निवास, विशेष आरक्षण संबंधित प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, दो टिकट लगे लिफाफे तथा 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र साथ लेकर जाना होगा।

10 हजार पदों के लिए होगी काउंसलिंग

appointment letter will come soon in teachers recruitment.

रिक्त पदों की तुलना में इस बार 15 गुना अधिक अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को संबंधित जिलों में जाकर प्रमाण पत्रों का मिलान कराना होगा।

उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के 29,334 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेते हुए जुलाई में काउंसलिंग शुरू की गई थी।

अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग होने के बाद भी 10 हजार से अधिक पद खाली हैं। इसलिए शासन स्तर पर चौथे चरण की काउंसलिंग में 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने की सहमति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed