फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Apply for Inspire scheme for innovation from today

Lucknow News: नवाचार के लिए इंस्पायर योजना में आज से करें आवेदन

Sun, 15 Jun 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 15 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Apply for Inspire scheme for innovation from today
लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (एन आईएफ) की इंस्पायर मानक अवाॅर्ड योजना के लिए रविवार से
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके तहत इस बार नवाचारों की गुणवत्ता बढ़ाने और अधिक विद्यार्थियों को योजना से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा।
योजना के संचालन की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को सौंपी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
अब तक योजना में कक्षा 6 से 10 तक के छात्र ही भाग लेते थे, लेकिन पहली बार 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ छात्रों के नवाचार व्यावहारिक उपयोग के दृष्टिकोण से अधिक कारगर हो सकते हैं।
विज्ञापन

योजना में चयनित विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जबकि अंतिम चरण तक चयन होने पर विदेश यात्रा का अवसर भी मिलता है।
अलग डाटा तैयार होगा ः 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के चयनित नवाचार मॉडलों का अलग डाटा तैयार किया जाएगा। सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों को नवाचार की दिशा में प्रेरित करें और समुचित मार्गदर्शन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

g परिषदीय व संस्कृति विद्यालयों को भी जोड़ने के निर्देश : इस बार संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों और कक्षा 6 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों को भी योजना में सम्मिलित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बीएसए और डीआईओएस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिकतम नामांकन सुनिश्चित करें।
आवेदन का तरीका
- छात्र सबसे पहले अपने विद्यालय से संपर्क करें।
- वेबसाइट: https://inspireawards-dst.gov.in
- 150 शब्दों में नवाचार आइडिया पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।
- नवाचार का विषय स्पष्ट होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed