फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   apply for haz yatra

हज के लिए आवेदन अगले महीने

Tue, 07 Jan 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Jan 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
apply for haz yatra

हज यात्रा को लेकर राज्य हज कमेटी ने खाका तैयार कर लिया है।

विज्ञापन
हाजियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी।

राज्य हज कमेटी ने हज यात्रा के इच्छुक लोगों से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही पासपोर्ट बनवाने की सलाह दी है।

इसके साथ ही हज के दौरान आई परेशानियों को दूर करने के लिए राज्य हज कमेटी ने सेंट्रल हज कमेटी और विदेश मंत्रालय के साथ जल्द वार्ता की पेशकश की है।

राज्य हज कमेटी सूत्रों की माने तो इस बार खादिमुल हुज्जाज यानी हज सेवकों के न जाने से हज यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसी के मद्देनजर राज्य हज कमेटी ने हज यात्रा 2014 को लेकर अभी से अपना खाका तैयार कर लिया है। हज अधिकारी तनवीर अहमद बताते हैं कि हज यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

फरवरी महीने से हज यात्रा आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पिछली बार हज यात्रियों के नाम बदलने के घोटाले के मद्देनजर इस बार आवेदकों के आवेदन के बारे में पूरी पारदर्शिता बरतने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed