{"_id":"66102bd0c52bc618840c90eb","slug":"application-for-fir-against-dhirendra-shashtri-by-maulana-saif-abbas-naqvi-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ चौक पुलिस से शिकायत, मुकदमा दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ चौक पुलिस से शिकायत, मुकदमा दर्ज करने की मांग
Sat, 06 Apr 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:04 AM IST
सार
शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। धीरेंद्र शास्त्री ने हजरत अली के खिलाफ टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री
- फोटो : Social Media
विस्तार
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के हजरत अली को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार दोपहर शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने चौक पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में सैफ अब्बास नकवी ने आरोप लगाया है कि धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो सामने आया है। वीडियो में उन्होंने हजरत अली को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सैफ अब्बास का कहना है कि हजरत अली के प्रति हर धर्म और जाति के लोग विश्वास करते हैं।
विज्ञापन
सैफ अब्बास नकवी ने आपत्तिजनक वीडियो भी चौक पुलिस को सबूत के तौर पर दिया है। चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय का कहना है कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन