फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Application for Critical Care Nursing course is till 29th

Lucknow News: क्रिटिकल केयर नर्सिंग के कोर्स में आवेदन 29 तक

Thu, 14 Aug 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Application for Critical Care Nursing course is till 29th
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में क्रिटिकल केयर नर्सिंग के तीन महीने के पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन 29 अगस्त तक होंगे। 30 सीटों पर दाखिले के लिए जीएनएम और बीएससी नर्सिंग उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। आवेदन फीस 100 रुपये है।
विज्ञापन

संस्थान के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के मुताबिक चिकित्सा के हर क्षेत्र में विशेषज्ञता की जरूरत बढ़ रही है। इसे देखते हुए यह पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इस कोर्स में क्रिटिकल में भर्ती मरीजों की देखभाल के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके लिए वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। दाखिले के बाद 15 हजार रुपये फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन




मेरिट के आधार पर दाखिले

कोर्स में दाखिले अर्हता वाली परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होंगे। पाठ्यक्रम की शुरुआत एक सितंबर से होगी। प्रमाणपत्र पाने से पहले विद्यार्थियों को परीक्षा भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed