{"_id":"5f9144618ebc3e9bcd437c68","slug":"application-for-admission-to-the-nursery-class-of-la-martiniere-girls-college-from-1st-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लामार्ट गर्ल्स और बॉयजः नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए कार्यक्रम घोषित, देखें- वेबसाइट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामार्ट गर्ल्स और बॉयजः नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए कार्यक्रम घोषित, देखें- वेबसाइट
Thu, 22 Oct 2020 02:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 22 Oct 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए लामार्टिनियर गर्ल्स और बॉयज कॉलेज ने पंजीकरण प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। लामार्ट गर्ल्स के लिए एक नवंबर से तो लमार्ट बॉयज में पंजीकरण के लिए फॉर्म चार जनवरी से मिलेंगे। दोनों ही स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर आवेदन कार्यक्रम की जानकारी दी है।
विज्ञापन
लामार्ट गर्ल्स कॉलेज की नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए एक से 14 नवंबर तक आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे। स्कूल प्रशासन ने अभी पंजीकरण शुल्क की जानकारी नहीं दी है। पिछले वर्ष यह 3000 रुपये निर्धारित थी। विलंब शुल्क के साथ 15 से 28 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट www.lamartinieregirlscollegelko.com से मिलेंगे।
विज्ञापन
दाखिले के लिए उन्हीं बच्चियों को योग्य माना जाएगा, जिनकी जन्म तिथि एक मार्च 2017 से 28 फरवरी 2018 के बीच होगी। वहीं लामार्ट बॉयज कॉलेज प्रशासन के अनुसार नर्सरी में पंजीकरण के लिए आवेदन फॉर्म चार से 17 जनवरी पक प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट www.lamartinierelucknow.org से मिलेंगे। पंजीकरण शुल्क 5000 रुपये निर्धारित है। इस शुल्क पर टैक्स भी वसूला जाएगा। कॉलेज के अनुसार सरकार के दिशा निर्देश के तहत दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
कैथेड्रल में सात दिसंबर को मिलेंगे फॉर्म
वहीं महानगर स्थित माउंट कार्मेल कॉलेज की एलकेजी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म 30 अक्तूबर से मिलेंगे। दाखिले के लिए वेबसाइट www.mountcarmelcollegelucknow.org से आवेदन फॉर्म 8 नवंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये है।
दाखिले से संबंधित सभी प्रकार के दिशा निर्देश पंजीकरण के दौरान वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए जाएंगे। वहीं हजरतगंज स्थित कैथेड्रल स्कूल की नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म सात दिसंबर को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म सुबह 10:00 बजे से वेबसाइट www.cscampuscare.in से प्राप्त कर सकते हैं।
पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये निर्धारित है। अभिभावकों को शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। स्कूल प्रशासन ने साफ किया है कि आवेदन करने की अधिकतम सीमा पार होने पर आवेदन प्रक्रिया अपने आप बंद हो जाएगी। दाखिले के लिए वही बच्चे योग्य होंगे जिनकी जन्मतिथि एक अक्तूबर 2016 से 30 सितंबर 2017 के मध्य होगी।
सेंट फ्रांसिस कॉलेज की नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म दिसंबर के अंतिम सप्ताह से प्रस्तावित है। फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट से ऑनलाइन प्राप्त और जमा कर सकते हैं। स्कूल प्रशासन जल्द ही इसकी सूचना वेबसाइट पर जारी कर देगा।