फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Application for admission in PG in Lucknow University from today

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन आज से

Mon, 11 Apr 2022 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Application for admission in PG in Lucknow University from today
स्नातक प्रवेश के आवेदन शुरू होने के एक सप्ताह बाद लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन 11 अप्रैल से परास्नातक कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगा। विश्वविद्यालय में लगभग 45 विषयों में पीजी की पढ़ाई होती है। इसके लिए भी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश मिलेंगे। रविवार को इसका विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश प्रक्रिया सोमवार दोपहर बाद से शुरू कर रहा है। इसके अंतर्गत विद्यार्थी एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलबी, एलएलएम, एमवीए फाइन आर्ट्स, बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस, मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस व आचार्य आदि के आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि परास्नातक कोर्सों का आवेदन फार्म शुल्क सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रुपये व अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांग के लिए 500 रुपये है।
विज्ञापन

प्रवेश आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून है। इसके साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय ने परास्नातक प्रबंधन पाठ्यक्रमों एमबीए, एमटीटीएम के लिए भी ऑनलाइन प्रवेश आवेदन शुरू कर रहा है। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 1600 रुपये, अनुसूचित जाति-जनजाति व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून है। आवेदन से संबन्धित विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट के एडमिशन पेज पर उपलब्ध है। विद्यार्थी इसे पढ़कर ही प्रवेश आवेदन फार्म भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल पीजी कॉलेज में भी यूजी-पीजी आवेदन
लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ ही सोमवार से नेशनल पीजी कॉलेज व शिया पीजी कॉलेज में भी यूजी-पीजी प्रवेश आवेदन शुरू हो रहे हैं। नेशनल पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीए की 440 सीटों, बीकॉम की 550 सीटों, बीएससी मैथ्स की 250, बीएससी बायो की 100, एमकॉम की 100, एमए भूगोल की 60, मानव विज्ञान की 35, मनोविज्ञान की 40, अंग्रेजी की 60, राजनीतिशास्त्र की 60 व अर्थशास्त्र की 60 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल से किए जा सकेंगे।
शिया पीजी के भी आवेदन शुरू होंगे
शिया पीजी कॉलेज में सत्र 2022-23 के स्नातक तथा परास्नातक कोर्सों में नए सत्र 2022-23 के प्रवेश आवेदन 11 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। कॉलेज में स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए तथा स्नातकोत्तर स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलबी कोर्स चलते हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। निदेशक प्रवेश समिति डॉ. मिर्जा मोहम्मद अबु तैय्यब ने बताया कि अभी केवल ऑनलाइन आवेदन होंगे। इंटर का रिजल्ट आने के बाद ऑफलाइन फॉर्म भी कॉलेज से वितरित किए जाएंगे। विद्यार्थी हेल्प डेस्क के माध्यम से अपने फार्म भर सकेंगे। यूजी पाठ्यक्रम के प्रवेश फॉर्म का शुल्क 750 रुपये तथा परास्नातक व विधि का 850 रुपये है।

लुआक्मैट के भी आवेदन शुरू होंगे
लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक के प्रोफेशनल कोर्सों बीबीए, बीबीए एमएस, बीबीए टूरिज्म, बीसीए, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीजेएमसी, बीबीए आईबी, बीवोक कोर्सों के लिए भी प्रवेश आवेदन भी 11 अप्रैल से ही शुरू होंगे। इन कोर्सों में प्रवेश नेशनल पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित की जा रही संयुक्त प्रवेश परीक्षा लुआक्मैट के माध्यम से होंगे। लुआक्मैट में इस बार 15 कॉलेज शिरकत कर रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। विस्तृत जानकारी नेशनल पीजी कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed