फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   application for admission in PG in dr. shakuntala misra national rehabilitation university till 15 october

पुनर्वास यूनिवर्सिटी में पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन 15 अक्तूबर तक

Sat, 10 Oct 2020 04:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 10 Oct 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
application for admission in PG  in dr. shakuntala misra national rehabilitation university till 15 october
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में परास्नातक कोर्सों में प्रवेश आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय के  रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह के अनुसार पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्तूबर तक किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण कई विश्वविद्यालय व कॉलेजों में स्नातक परीक्षा परिणाम देर से घोषित हुआ है। इसे देखते हुए विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार प्रवेश आवेदन तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


10 तक जमा करें काउंसिलिंग शुल्क
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में चल रहे स्नातक प्रवेश में विद्यार्थियों को 10 अक्टूबर तक काउंसिलिंग शुल्क जमा करने का अवसर दिया गया है। विवि प्रशासन के अनुसार बीकॉम, बीकॉम एलएलबी, पीडीसीडी, बीपीओ, बीएएसएलपी, डीएड, बीवीए, बीबीए के विद्यार्थी 10 तक काउंसिलिंग शुल्क जमा कर सकते हैं। साथ ही प्रोफेशनल कोर्स के विद्यार्थी मेरिट के अनुसार प्रवेश समिति से संपर्क कर काउंसलिंग कराकर शुल्क जमा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed