{"_id":"65eadffe34d28bf7aa05cede","slug":"applicants-protest-near-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-s-home-in-lucknow-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"69000 शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थियों ने घेरा डिप्टी सीएम केशव का आवास, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69000 शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थियों ने घेरा डिप्टी सीएम केशव का आवास, ज्ञापन सौंपा
Fri, 08 Mar 2024 11:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:32 PM IST
सार
शिक्षक भर्ती में चयनित सूची के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया और नियुक्ति की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही 69,000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री के आवास पर नहीं थे, जिससे अभ्यर्थियों की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे विजय यादव ने कहा कि सरकार कोर्ट में इस मामले में ठीक से पैरवी नहीं कर रही है। 6,800 की सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है। इस सूची को आए दो साल से अधिक समय हो गया लेकिन आज तक नियुक्ति नहीं मिल सकी है। सरकार मामले में जल्द से जल्द निर्णय ले क्योंकि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, उपमुख्यमंत्री के प्रतिनिधि ने अभ्यर्थियों का ज्ञापन लेते हुए आचार संहिता लगने से पहले सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया। हालांकि अभ्यर्थी इसके बाद भी धरना नहीं समाप्त कर रहे थे। बाद में पुलिस उन्हें बस से ईको गार्डन ले गई।
विज्ञापन