{"_id":"5c40714dbdec2273a83b8f92","slug":"apna-dal-to-fight-election-on-80-seats-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगा अपना दल, आम आदमी पार्टी से हुआ गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगा अपना दल, आम आदमी पार्टी से हुआ गठबंधन
Thu, 17 Jan 2019 05:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Jan 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्ल्वी पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल (कृष्णा पटेल ग्रुप) की प्रदेश अध्यक्ष पल्ल्वी पटेल ने कहा है कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए आम आदमी पार्टी से गठबंधन हो चुका है जबकि कई अन्य पार्टियों से बात चल रही है।
विज्ञापन
पल्लवी पटेल लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंची थीं और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद मीडिया को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज देश को ओबीसी समाज की लीडरशिप की बहुत जरूरत है। भाजपा एक ताकतवर पार्टी होने के बावजूद ओबीसी लीडरशिप खड़ी नहीं कर सकी है और जब जरूरत पड़ी तो अपना दल को ही तोड़ लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी में आम आदमी पार्टी का जमीनी आधार है। उसके अस्तित्व को नकारा नहीं जा सकता। 11 फरवरी को प्रतापगढ़ में एक रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी गठबंधन पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन