फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Apna Dal Kameravadi will fight on three seats in Uttar Pradesh.

UP Politics: सपा से अलग होकर चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल, तीन सीटों पर लड़ने का किया एलान

Wed, 20 Mar 2024 05:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Mar 2024 05:06 PM IST
सार

अपना दल कमेरावादी की नेता व सपा विधायक पल्लवी पटेल सपा से अलग हटकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। वो फूलपुर, कौशांबी या फिर मिर्जापुर से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

विज्ञापन
Apna Dal Kameravadi will fight on three seats in Uttar Pradesh.
अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा विधायक पल्लवी पटेल समाजवादी पार्टी से अलग होकर चुनाव लड़ेंगी। उनकी पार्टी अपना दल कमेरावादी ने प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।

विज्ञापन


अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि हम शुरू से ही इंडिया गठबंधन में हैं। गठबंधन की बैठकों में शामिल होते रहे हैं और हमारी पार्टी ने फूलपुर, कौशांबी और मिर्जापुर सीट पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। पल्लवी पटेल इन्हीं में से किसी सीट पर चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन


कृष्णा पटेल ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव से ही सपा के साथ गठबंधन में हैं और इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। अब इन तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा करते हैं। हम इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं से संवाद करने का प्रयास कर रहे हैं अभी तक कोई बात नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पल्लवी समाजवादी पार्टी के सिंबल से सिराथू कौशांबी सीट से विधायक हैं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत की थी। उन्होंने पार्टी द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इनमें पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों) की अनदेखी की गई है। इसके बाद से ही उनके सुर बगावती ही रहे और अब उन्होंने सपा से अलग हटकर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed