{"_id":"5aa4fc9c4f1c1bc0078b48d7","slug":"aparna-yadav-tweet-on-fake-media-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सीट को लेकर मुलायम की बहू अपर्णा ने किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा सीट को लेकर मुलायम की बहू अपर्णा ने किया ट्वीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Mar 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
अपर्णा यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें उनके या उनके पति प्रतीक यादव के राज्यसभा जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
ट्वीटर और फेसबुक पर अपर्णा ने जया बच्चन को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाए जाने की बधाई देते हुए लिखा कि उनके पति की नजर कभी राज्यसभा सीट पर नहीं थी और न ही वह स्वयं उतनी अनुभवी हैं। उन्होंने मीडिया से ऐसी खबरों के साथ अपनी सास का नाम इस्तेमाल न करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
I'd like to congratulate Mrs.Jaya Bacchanji for Rajya https://t.co/j1GQb7r5Jx husband nvr eyed R.S or entering politics&Iam still not the age so I condemn news agencies reporting the same.v inherit hardwork&struggle to rise&fight for ppl.wud request not to use mother-inlaw's name
विज्ञापन विज्ञापन— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) March 11, 2018
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी अपने विधायकों के बल पर सिर्फ एक ही व्यक्ति को राज्यसभा भेज सकती है। पार्टी ने इस पर जया बच्चन का नाम तय किया है।
इसको लेकर खबरें चल रहीं थीं कि मुलायम सिंह की पत्नी अपने बेटे प्रतीक यादव या बहू अपर्णा यादव को इस सीट से राज्यसभा भेजना चाहती हैं, जिसे लेकर पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ था।
यह भी खबरें चलीं कि रामगोपाल यादव यह सीट किसी पिछड़े नेता को देने के पक्ष में थे। पर, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जया बच्चन का नाम तय किया।