फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aparna Yadav takes charge as deputy chief in Uttar Pradesh Rajya Mahila Ayog

UP: भाजपा नेता अपर्णा यादव ने राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला, सीएम से की थी मुलाकात

Wed, 11 Sep 2024 01:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Sep 2024 01:52 PM IST
सार

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और उपाध्यक्ष चारू चौधरी पहले ही कार्यभार संभाल चुकी हैं।

विज्ञापन
Aparna Yadav takes charge as deputy chief in Uttar Pradesh Rajya Mahila Ayog
अपर्णा यादव ने संभाला कार्यभार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नाराजगी की खबरों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक भी मौजूद रहीं। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


बता दें कि सरकार ने पिछले सप्ताह ही आगरा की बबीता चौहान को आयोग की अध्यक्ष, गोरखपुर की चारू चौधरी और अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष बनाया था। इसके बाद दोनों की पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाल लिया था पर अपर्णा यादव ने नहीं संभाला जिसे लेकर उनकी भाजपा से नाराजगी की खबरें आ रही थीं। अपर्णा यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का दावा, फर्जी एनकाउंटरों में 60 फीसदी लोग पीडीए के मारे गए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहुत खूंखार है मादा भेड़िया... मुंह और जुबान पर दिखा खून; पकड़े जाने से पहले बनाया किसी को शिकार


सूत्रों का कहना है कि सपा से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद से ही अपर्णा को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन आयोग में उपाध्यक्ष बनाए जाने से वह नाराज थीं। हालांकि उनकी ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है फिर भी पिछले एक सप्ताह से सियासी गलियारों में उनकी नाराजगी की चर्चा खूब रही।


नाराजगी की चर्चाओं के बीच परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह की अपर्णा से हुई मुलाकात के बाद इस चर्चा को बल मिला था। सूत्रों का कहना था कि दयाशंकर सिंह को उनके पास समझाने के लिए ही भेजा गया था।

इसी बीच सोमवार की शाम को अपर्णा अपने पति प्रतीक यादव के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात किया है। इसके बाद उनकी नाराजगी दूर होने की बात कही जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सीएम से मुलाकात के बाद अपर्णा कार्यभार ग्रहण को राजी हो गईं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed