फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aparna yadav speaks on narendra modi.

मोदी, धर्मांतरण पर बोलीं मुलायम की छोटी बहू

Sat, 20 Dec 2014 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Sat, 20 Dec 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
aparna yadav speaks on narendra modi.

काकोरी कांड के नायक अशफाक उल्ला खां की शहादत दिवस पर शुक्रवार को मंडल कारागार में समारोह का आयोजन किया गया। शहीद अशफाक को देश की धरोहर, मुल्क की आवाज और शान कहा गया। कार्यक्रम में मौजूद मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने एक बार फिर ‘मोदी गान’ किया और धर्मांतरण और अमर सिंह पर भी बोलीं।

विज्ञापन


इस मौके पर शायर नवाज देवबंदी, सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार सर्वेश अस्थाना और समाजसेवी व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को माटी रतन सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


अशफाक उल्लाह खां शहीद शोध संस्थान की ओर से जेल परिसर में शहादत स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय रहे।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को पूरा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। जब तक देश प्रेम का जज्बा नहीं होगा तब तक आजादी का मकसद पूरा नहीं होगा। बुजुर्ग समाजवादी चिंतक रमेश शर्मा ने जेल संस्मरण को सुना माहौल को भावपूर्ण बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘अमर सपा में आएं तो अच्छी बात’

aparna yadav speaks on narendra modi.
अयोध्या के विधायक तेज नारायन पांडेय ‘पवन’ ने कहा कि अशफाक उल्ला खां हमारे देश की धरोहर हैं। इस दौरान संजीत सिंह संपादित माटी रतन स्मारिका का विमोचन हुआ।

अमर सिंह भले ही सपा में वापसी से लगातार इन्‍कार कर रहे हों पर मुलायम परिवार के सदस्य उनकी वापसी पर सकारात्मक रुख कायम रखे हैं।

मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव का कहना है कि अमर सिंह अच्छे व्यक्ति हैं, अगर वे सपा में वापसी करते हैं तो अच्छी बात है। शुक्रवार को फैजाबाद में माटी रतन सम्मान लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने यह बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अच्छा व्यक्ति बताते हुए कहा कि पीएम के रूप में उनका काम बहुत ही अच्छा है। मुल्क की सियासी फिजां में गूंज रहे धर्मांतरण के मुद्दे पर अपर्णा ने कहा कि धर्मांतरण की आजादी होनी चाहिए, लेकिन इसमें किसी तरह की जोर-जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed