मुलायम की छोटी बहू ने कहा, नेताजी हर किसी को देते हैं आशीर्वाद पर इसका मतलब जीत नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव द्वारा 16वीं लोकसभा के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी को फिर से जीतने की कामना करने पर उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव ने प्रतिक्रिया दी है। अपर्णा ने कहा कि नेताजी के बयान के पीछे कुछ अन्य कारण रहे होंगे जिससे कि उन्होंने इस तरह की बात की।
वह (मुलायम) पहले भी विपक्ष और सरकार के लोगों को शुभकामनाएं देते रहे हैं। बुजुर्ग हमेशा आशीर्वाद देते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप चुनाव जीत गए, इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
Aparna Yadav,Mulayam Yadav's Daughter in law: There must be a reason behind his statement, though he wished everyone, be it oppn or Govt.Elders always give 'aashirwaad', but aashirwad doesn't mean elections are won,for that hard work is needed.His good wishes are with everyone pic.twitter.com/6JKo7fJf6o
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) February 14, 2019
बुधवार को मुलायम के बयान ने कांग्रेस सहित अन्य दलों को असहज कर दिया था। मुलायम ने अपने विदाई भाषण में कहा कि हम तो इतना बहुमत ला नहीं सकते... हमारी कामना है कि आप फिर से प्रधानमंत्री बनें। आगे उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि सभी सदस्य फिर जीतकर आएं।
वहीं, मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, हम पीएम मोदी धन्यवाद देना चाहते हैं कि आपने सबके साथ मिलकर काम किया। हम लोगों ने जब-जब आपसे किसी काम के लिए कहा, आपने उसी वक्त आदेश दिया। इसके लिए आपका सम्मान करते हैं।