{"_id":"5c8aab54bdec2213e76c1f51","slug":"aparna-yadav-says-that-netaji-and-bhaiya-will-take-the-decision-for-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल से चुनाव लड़ने की अटकलों पर बोलीं अपर्णा, कहा - नेताजी व भैया करेंगे फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल से चुनाव लड़ने की अटकलों पर बोलीं अपर्णा, कहा - नेताजी व भैया करेंगे फैसला
Fri, 15 Mar 2019 12:58 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
अपर्णा यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने संभल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर कहा कि इस संबंध में कोई भी फैसला नेताजी (मुलायम सिंह) व भैया (अखिलेश यादव) करेंगे।
अपर्णा ने कहा, मुझे संभल से गठबंधन प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ाए जाने की अटकलों की जानकारी है, लेकिन अभी इस संबंध में किसी ने मेरी राय नहीं ली है। मैं नेताजी के निर्णय से बंधी हुई हैं और उन्हीं की वजह से आज राजनीति में हूं।
वही शुरुआत से मेरे मार्गदर्शक हैं। नेताजी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जो भी फैसला करेंगे, वह मेरे हित में होगा। वहीं, शिवपाल सिंह यादव से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं सभी फैसले नेताजी से पूछकर लेती हूं। मेरे भविष्य का फैसला भी वही करेंगे।
विज्ञापन
उधर, सपा सूत्रों का कहना है कि मुलायम सिंह चाहते हैं कि अपर्णा चुनाव लड़े। इस संबंध में उन्होंने अखिलेश यादव से बात की है। बता दें, अपर्णा वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ कैंट सीट से लड़ी थी, लेकिन वह भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं थीं।