फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aparna Yadav says I do not scared of Samajwadi Party leaders.

UP Election 2022: अपर्णा यादव बोलीं- यादव हूं! शेरनी हूं! सपाइयों से नहीं डरती

Thu, 03 Feb 2022 08:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, देवा/ सफेदाबाद (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवा/ सफेदाबाद (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Feb 2022 08:31 PM IST
सार

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने बाराबंकी में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर यादव समाज से भाजपा को जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जिताकर योगी व मोदी को मजबूत करें।

विज्ञापन
Aparna Yadav says I do not scared of Samajwadi Party leaders.
भाजपा नेता अपर्णा यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा में हाल ही शामिल हुई पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने कहा कि यादव हूं, शेरनी हूं, सपाइयों से डरती नहीं हूं। जंगल का राजा शेर होता है, मगर शिकार शेरनी ही करती है। उन्होंने यादव बिरादरी के लोगों से आह्वान किया कि धर्मयुद्ध में भाजपा के राष्ट्रवाद के रथ पर सवार होकर पूरे जिले में कमल खिलाकर भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने ये बात तब कही जब उनके कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ता मौथरी गांव में विरोध में नारेबाजी कर रहे थे।

विज्ञापन


अपर्णा बृहस्पतिवार को बाराबंकी सीट पर मौथरी, भिटौली में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने आई थीं। मोदी और योगी की राष्ट्रवाद की चर्चा कर उन्होंने यादव बिरादरी का आह्वान किया। कहा कि धर्मयुद्ध में जिले की सभी सीटों पर यादव बिरादरी भाजपा को जिताने में आगे आए। इस मौके पर मौथरी गांव में कार्यक्रम के दौरान सपा समर्थकों ने मुर्दाबाद और अन्य नारेबाजी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसके बाद उनका तेवर और तीखा हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब राजपूतों की सेनाएं युद्ध के लिए निकलती थीं तो यादव उनका नेतृत्व किया करते थे। अब समय आ गया है कि पूरी बिरादरी भाजपा का साथ देकर पीएम मोदी और सीएम योगी के हाथों को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में छह एक्सप्रेस-वे, साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी, किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये की कर्ज माफी, 45 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों में जुटी है। इसके पूर्व अपर्णा ने भिटौली गांव में घर-घर जनसम्पर्क किया। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed