फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aparna yadav on narendra modi political track

मुलायम की छोटी बहू ने फिर पकड़ी मोदी की राह?

Mon, 09 Mar 2015 04:04 PM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
aparna yadav on narendra modi political track

निर्भया बलात्कार के आरोपी को केंद्र में रखकर बनाई गई डाक्यूमेंट्री फिल्म को लेकर समाज और बुद्घजीवी दो जगहों में बंटे हुए हैं। कुछ को यह डाक्यूमेंट्री बनाना सही लगा तो कुछ बीबीसी के इस कदम को गलत ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन


यूपी की राजनीति में इसको लेकर अभी तक उदासीनता ही थी। अब मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव बीबीसी की इस डाक्यूमेट्री के विरोध में उतर आई हैं। लखनऊ के 1090 चौराहे पर अपर्णा यादव ने कुछ सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर बीबीसी का पुतला फूंका। केंद्र सरकार भी इस मामले में बीबीसी का विरोध कर ही है।
विज्ञापन


तो इसे इस तरह से भी समझ सकते हैं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा ने राजनीतिक रूप से वही लाइन पकड़ी है जो लाइन इस मामले में नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की है। अपर्णा पहले भी नरेंद्र मोदी की तारीफ करके चर्चाओं में आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने बैन कर दी है यह डाक्यूमेंट्री

aparna yadav on narendra modi political track

निर्भया कांड पर बनी उस डाक्यूमेंट्री को बीबीसी ने प्रसारित कर दिया जिस पर भारत में दिखाने पर सरकार ने रोक लगा दी थी।निर्भया कांड पर बनी डाक्यूमेंट्री पर भारत की रोक के बावजूद बीबीसी ने इसका प्रसारण किया। भारतीय समयानुसार गुरुवार की सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर इसका प्रसारण किया गया। ब्रिटेन के अतिरिक्त यूरोप के कुछ दूसरे देशों में इसे दिखाया गया।

भारत सरकार के कड़े रुख के बाद बीबीसी ने इसे तय समय से पहले ही प्रसारित करने का फैसला करते हुए कहा कि फिल्म में इस मुद्दे को जिम्मेदारी के साथ दिखाया गया है।इससे पहले बीबीसी ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण करने का फैसला किया था। बीबीसी का कहना है कि इससे दर्शकों को जल्द से जल्द एक प्रभावशाली वृत्तचित्र देखने का अवसर मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि निर्भया कांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर भारत में दिखाए जाने पर दिल्ली की कोर्ट ने रोक लगा रखी है। ज्ञात रहे कि भारत के गृह मंत्रालय को भेजे एक संदेश में बीबीसी ने कहा है कि भारत सरकार के निर्देश का अनुपालन करते हुए वह डाक्यूमेंट्री का प्रसारण भारत में नहीं करेगा।

पहले भी मोदी की तारीफ

aparna yadav on narendra modi political track

मुलायम की छोटी बहू और प्रतीक यादव की बीवी अपर्णा पहले भी राजनीतिक रूप से मोदी की लाइन लेती नजर आ चुकी हैं। अपर्णा ने सार्वजनिक रूप से यूपी सरकार के काम करने की शैली पर तीखी टिप्पणी की थी।

अपर्णा ने कहा था कि यूपी में तो सिर्फ एक ही मंत्रालय चलता है और वह है भोकाल मंत्रालय। अगर हमें कुछ बदलना है तो मोदी जी की तरह करना होगा। उन्होंने झाड़ू उठाई और पूरे देश में अभियान छिड़ गया। वह सभी के लिए रोल मॉडल बन गए हैं। सभी को ऐसे काम करने चाहिए, जो दूसरों को प्रेरित कर सकें।

इसके पहले एक और कार्यक्रम में अपर्णा यादव ने मोदी की तुलना महात्‍मा गांधी से की थी। उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी की जो कार्यशैली है उससे महात्मा गांधी की याद आती है उन्होंने मोदी के चुनाव के बाद उठाए गए कदमों की तारीफ की थी। यह वह समय था जब उनकी पार्टी के मुखिया और उनके ससुर मुलायम सिंह यादव मोदी पर लगातार हमले बोल रहे थे।

अपर्णा ने कहा था कि मोदी के उठाए गए कदमों का आम आदमी पर असर देखिए। लोग बेहतर भविष्य की उम्मीद में आज उनकी ओर देख रहे हैं। इस तरह का अभियान दुनिया में भारत की छवि साफ करने में बड़ा योगदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed